पूर्णिया, अप्रैल 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।फर्स्ट सैलरी मिलने पर बेटे ने पिता को गिफ्ट में मोबाइल दिया था। तीन दिन बाद ही मोबाइल गुम हो गया। तीन साल बाद जब पुलिस ने पिता को बेटे से गिफ्ट में मिला मोबाइल लौटाया तो उनकी आंखें भर गयी। एक-दो नहीं जिले के 90 मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान उस वक्त खिल गयी, जब शनिवार को एसपी स्वीटी सहरावत ने उनके गुम मोबाइल उन्हें वापस सौंपे। इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत 24 लाख रूपये है। सभी 90 मोबाइल को सीईआईआर पोर्टल के जरिए बरामद किया गया है। एसपी ने मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में सीईआईआर पोर्टल पर रजिस्टर करने की लोगों से अपील की एवं कहा कि इससे मोबाइल के ट्रैकिंग की जानकारी पुलिस को मिल जाती है। यह भी पढ़ें- खोया मोबाइल सौंपा स्वीटी ने बताया कि मोबाइल बरामदगी के लिए सभी थाना में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.