लोहरदगा, मार्च 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के अर्रु गांव में एक कलयुगी बेटे ने मां पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक अपनी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। उसकी पहली पत्नी पहले ही उसके व्यवहार से तंग आकर घर छोड़ चुकी थी। बताया जाता है कि दूसरी पत्नी गर्भवती है। उसी दौरान वह उसके साथ मारपीट कर रहा था। इसी बीच मां ने बीच-बचाव करते हुए बेटे को रोकने की कोशिश की। मां के हस्तक्षेप से नाराज युवक ने गुस्से में आकर अपनी ही मां के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल का ड्राइवर पति जो गांव के ही कुछ लोगों के साथ सदर थाना क्षेत्र के जोरी गांव मेहमानी गया हुआ था। लौटने के क्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.