आगरा, अगस्त 2 -- सिकंदरा क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे पर धोखाधड़ी कर बैंक खातों से करीब दो लाख रुपये निकालने और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सिकंदरा पुलिस ने आरोपित बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकासपुरी सिकंदरा निवासी मिथलेश ने आरोप लगाया कि उनके बेटे हनी उर्फ दीपक सोलंकी ने उनकी अनभिज्ञता का फायदा उठाकर पंजाब नेशनल और इंडियन बैंक के खातों में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा लिया। इसके बाद एटीएम कार्ड बनवाकर अलग-अलग तिथियों में करीब दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता का आरोप है कि इस पूरे मामले में परिचित मुस्कान ने भी साथ दिया है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उनका बेटा पहले से कई आपराधिक मामलों में नामजद है। जमानत पर बाहर है। महिला का यह भी आरोप है कि बेटे और उसकी साथी ने उन्हें जान से मारन...