गाजीपुर, फरवरी 16 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती, लोदीपुर में बेटे ने अपनी विधवा मां और भाभी को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार, चांदपुर नई बस्ती (लोदीपुर) निवासी जयमाला पांडेय पत्नी स्व. विनय पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आकाश पांडेय मनबढ़ किस्म का है। वह आए दिन अपनी मां और भाभी भारती पांडेय के साथ मारपीट करता है। बेटे के इसी अत्याचार से तंग आकर वह अपनी बहू के साथ अपनी बेटी पूजा पांडेय के घर चली गई थी। 13 फरवरी को जब वे वापस लौटीं, तो आकाश ने फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसों व लाठी-डंडे से उन्हें और उनकी बहू को पीटा। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि आकाश पांडेय के खिलाफ संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.