बाराबंकी, अप्रैल 16 -- बाराबंकी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट, घरेलू विवाद और जमीन संबंधी झगड़ों के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस ने प्राप्त तहरीरों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा निवासी हंसराज (70) ने अपने पुत्र सतीश चन्द्र पर शराब के नशे में आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आरोपी बेटे ने फावड़े से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और खेत में लगी खरबूजे की फसल भी जोत डाली। साथ ही वाहन को लेकर भी विवाद की बात सामने आई है।घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम खण्डसरा निवासी गंगाराम ने गांव के ही कई लोगों पर शौचालय हटाने के विवाद को लेकर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने घर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.