नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में मंगलवार को गोलीबारी के बाद 10 लाख की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में बुधवार को पीड़ित के खुद के बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पूरी वारदात की साजिश रचने व अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड पीड़ित का 21 वर्षीय बेटा तवलीन उर्फ रेहत है। बाकी दो अन्य आरोपी उसके दोस्त 22 वर्षीय पंकज व मोहित हैं। वारदात के वक्त स्कूटी खुद तवलीन ही चला रहा था और पीछे बैठे उसके दोस्त मोहित ने गोलीबारी की थी। तीसरे दोस्त पंकज ने वारदात की साजिश में अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल आरोपियों के पास से लूट की रकम व वारदात मे इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.