बेटे ने पिता व बड़े भाई पर ब्लेड से किया हमला, गिरफ्तार
मधुबनी, मई 22 -- झंझारपुर/मधेपुर,निज प्रतिनिधि। मधेपुर थाना क्षेत्र के नवादा लक्ष्मीपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने अपने पिता और बड़े भाई पर ब्लेड से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।
पिता की शिकायत मामले में जख्मी पिता के आवेदन पर मधेपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपित सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नवादा लक्ष्मीपुर निवासी गंगाराम शाह ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनका छोटा पुत्र प्रकाश कुमार शाह (20) ने अचानक अपने बड़े भाई दीपक पर ब्लेड से हमला कर दिया। वह लगातार ब्लेड से वार करता रहा।
पिता का बचाव बड़े पुत्र को बचाने पहुंचे पिता गंगाराम शाह पर भी उसने हमला कर दिया, जिससे वे जख्मी हो गए। आवेदन में यह भी कहा गया है कि पांच दिन पूर्व भी आरोपित पुत्र ने अपनी बहन ज्योति कुमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.