औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- हसपुरा थाना क्षेत्र के सोनहथु गांव के 54 वर्षीय किसान रमेश सिंह की इलाज के दौरान वाराणसी ट्रामा सेंटर में सोमवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल को उनके पुत्र मान सिंह उर्फ अमन ने उनके साथ किसी बात को लेकर मारपीट कर अधमरा कर दिया था। इससे सिर में काफी चोट के बाद गंभीर रुप से घायल हो जाने पर उनका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। सोमवार को गांव में शव आते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस टीम दलबल के साथ आकर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- बाप को गोली मारी, बेटी को चाकू, फिर घर फूंक दिया; बिहार में क्यों हुआ खौफनाक कांड? मृतक के बड़े पुत्र शक्ति सिंह ने इस संबंध में हसपुरा थाने में अपने छोटे भाई को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है क...