लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के खुजेहटा गांव में एक 17 साल के बेटे ने पिता की लाठी मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि विवाद केवल रुपये को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते जानलेवा बन गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और पूछताछ कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामकरण के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत सदस्य भी थे। उनके दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा 17 साल का है। पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि उसने दो दिन पहले करीब 15 हजार रुपये का मोबाइल फोन खरीदा था। अगले दिन उसके पिता ने रिश्तेदारी में जाने के लिए उससे रुपये मांगे। बेटे ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।बताया जा रहा है कि पिता ने तंज कसा कि मोबाइल खरीदने के लिए पैसे हैं, लेकिन पिता को देने के लि...