बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। मरका थाने के काजीटोला गांव निवासी गेंदालाल ने भाई, भाभी व भतीजे के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि सोमवार को रात में वह घर में खाना खा रहा था। तभी भाई बुद्धराज व भाभी निर्मला देवी और भतीजा शैलेंद्र ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी। दरवाजा खोलते ही सभी गाली-गलौज करने लगे। मना किया तो तीनों ने मिलकर लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। धमकाते हुए भाग गए। बचाने उसकी मां ललिता आई तो उससे भी मारपीट की। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...