अयोध्या, मई 11 -- तारुन, संवाददाता। तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांधरपुर में एक बेटे ने बुजुर्ग पिता की संपत्ति की रजिस्ट्री व वसीयतनामा अपनी पत्नी के नाम धोखे से करा लिया। उसके बाद घर आने पर बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक के दो बेटों ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए थाना, एसएसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। गांव निवासी भागीरथी निषाद व राम गरीब निषाद पुत्र भानू उर्फ भंन्नू निषाद ने आरोप लगाया है कि उनके तीसरे भाई राम अचल निषाद ने 27 अप्रैल को उनके वृद्ध पिता भानू उर्फ भंन्नू निषाद को दवा-इलाज के बहाने बीकापुर रजिस्ट्री कार्यालय ले गए थे। वहां उनकी समस्त चल-अचल संपत्ति अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री व वसीयतनामा करा लिया गया। उसी ...