पाकुड़, अप्रैल 24 -- नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी सोसो टोला गांव में गुरुवार को बेटे ने अपनी ही मां की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चरण हेंब्रम (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ दयानंद आजाद ने यह जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सोनाजोड़ी के सोसो टोला में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। आरोपी बेटे ने पत्थर से कूचलकर अपनी सगी मां की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आरोपी चरण हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- रिश्तों का खूनः बिजनौर में अपने ही बना रहे अपनों को निशाना एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या की गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.