फिरोजाबाद, मार्च 20 -- थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पिता की मौत पर बेटे ने पुलिस को हत्या की खबर दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के किरथरा निवासी श्याम बिहारी 65 वर्ष पुत्र दीनानाथ की गुरुवार की रात बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। उसकी मौत से परिवार न कोहराम मच गया। वृद्ध की मौत का चलते परिवार शोक में डूबा था। उसी दौरान मृतक के पुत्र नारद उर्फ़ सूरज ने डायल 112 पर सूचना कि उसके पिता की हत्या कर दी गई है। थाना अध्यक्ष चमन कुमार शर्मा का कहना है कि श्याम बिहारी के पिता दीनानाथ ने अपनी पुत्री श्रीदेवी पत्नी श्याम सिंह निवासी मदनपुर के नाम तीन बीघा जमीन कर दी थी। इसी विवाद के कारण श्याम बिहारी के पुत्र नारद ने डायल 112 पर हत्या की झूठी सूचना दी थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.