गाज़ियाबाद, जून 20 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। पिता-पुत्र के अटूट रिश्ते और त्याग की मिसाल पेश करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के 52 वर्षीय उपनिरीक्षक डॉ. भारत सिंह को उनके 26 वर्षीय बेटे अभिषेक सिंह ने लिवर का हिस्सा दान कर नया जीवन दिया है। बरेली निवासी डॉ. भारत सिंह ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से गंभीर लिवर रोग से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में डॉक्टरों ने उन्हें लिवर प्रत्यारोपण कराने की सलाह दी। परिवार के सामने बड़ी चुनौती थी, लेकिन उनके 26 वर्षीय बेटे अभिषेक सिंह ने पिता की जान बचाने के लिए लिवर का हिस्सा दान करने का निर्णय लिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सफल सर्जरी कर अभिषेक के लिवर का एक हिस्सा डॉ. भारत सिंह को प्रत्यारोपित किया। ऑपरेशन के बाद दोनों तेजी से स्वस्थ हुए। अभिषेक को 10 दिन और डॉ. भारत सिंह को 21 दिन बाद अस...