हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 15 -- बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद में 80 वर्षीय विजेन्द्र प्रसाद सिंह की ईंट-पत्थर से कूंचकर बड़े बेटे रमेश ने हत्या कर दी। घटना शनिवार सुबह मालसलामी थाना क्षेत्र के शरीफागंज में घटी। पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की। इसके बाद एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। जांच के दौरान खोजी कुत्ता सिम्बा की मदद से पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शरीफागंज निवासी प्रेम सुंदरी देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति विजेन्द्र प्रसाद सिंह झिझड़ीबाग के पास एक ईंट भट्ठा में मुंशी थे। रोज की तरह शनिवार की सुबह पांच बजे के करीब घर से काम पर निकले थे। थोड़ी देर बाद मंझले बेटे राकेश दौड़ता हुआ आया और बोला कि भट्ठा के पास किसी ने पापा को मारा है। इसके बाद वह राकेश और छोटे बेटे रजनीश के साथ मौके पर पहुंची तो देखा कि व...