संभल, फरवरी 26 -- गुन्नौर (संभल), संवाददाता। पहलवाड़ा गांव में 30 जनवरी की रात हुई राशन डीलर प्रेमवती की हत्या का पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। जिस बेटे ने रो-रोकर चुनावी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, वही अपनी मां का कातिल निकला। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पवन ने विपक्षी सुभाष को फंसाने और प्रधानी की रंजिश भुनाने के लिए अपनी माँ पर ही फायर कर दिया था। इस साजिश में एक निर्दोष व्यक्ति 21 दिन जेल में काट चुका है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में मां की गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि थ...