लखनऊ, फरवरी 24 -- Lucknow Son Killed Father: यूपी की राजधानी लखनऊ में सामने आए 'ब्लू ड्रम' मर्डर केस में खौफनाक खुलासे हो रहे हैं। 21 साल के बेटे ने अपने ही घर के अंदर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उनके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और धड़ को एक नीले ड्रम में भरकर रख दिया। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल) विक्रांत वीर के मुताबिक, अक्षत ने कबूल किया कि 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे उसके और उसके पिता के बीच तीखी बहस हुई थी। गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर लाइसेंसी राइफल उठाई और पिता को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को घर की तीसरी मंजिल से घसीटकर ग्राउंड फ्लोर पर लाया। शव के टुकड़े करने के लिए एक खाली कमरे का इस्तेमाल किया गया। सबूत मिटाने के इरादे से उसने पिता के शव के कई टुकड़े कर दिए। यह भी ...