औरैया, मई 5 -- अछल्दा, संवाददाता। बेटे-दामाद के साथ मिलकर पत्नी ने खुद ही अपना सिंदूर पोंछ डाला। थोड़ी देर पहले पति की पिटाई से नाराज पत्नी ने बहन के घर गए छोटे बेटे को फोन कर बुलाया। बेटे व दामाद के घर आने के बाद कुल्हाड़ी, सब्बल मारकर पति की निर्मम हत्या की। हत्या के बाद शव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फेंककर हादसा दिखाने की थी साजिश रचा। पुलिस ने अछल्दा हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा कर पत्नी व बेटों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से कुल्हाड़ी, सब्बल व खून से सने कपड़े और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह भी पढ़ें- बेटे-दामाद के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए। एडिशनल एसपी आलोक मिश्रा के मुताबिक, घटना वाली रात मृतक ने पत्नी विनीता के साथ मारपीट की। इसके बाद उसने अपने छोटे बेटे हर्ष उ...