हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 15 -- बेटे को हीरो और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर दस लाख रुपये की ठगी कर ली गई। अनीता मिश्रा ने पटना के राजीवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि युवराज प्रताप सिंह नाम के युवक ने उसके बेटे को फिल्म में हीरो का रोल दने और उन्हें राज्यपाल बनवाने का झांसा देकर दस लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि युवक ने उन्हें शिमला में जमीन, एसकेपुरी और दिल्ली में मकान दिलाने का भी झांसा दिया गया। उसने कहा कि उसके बड़े राजनेताओं के साथ अच्छी जान पहचान है। इस दौरान उसने अशोक व शाहनवाज नाम के व्यक्ति को फोन लगाकर एक बड़े नेता से बात करवायी। इस दौरान पांच लाख रुपये ले लिये। यह भी पढ़ें- छाता भी रखें साथ, बिहार में आज से आंधी और बरसात, 19 मार्च तक कैसा रहेगा मौसमराष्ट्रपति तक आपका कागज चला गया ठग ने कहा कि आपको राज्यपाल बनाने...