गुड़गांव, जनवरी 28 -- दर्दनाक:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एन-48) के सबसे व्यस्त रहने वाले इफको चौक पर बुधवार सुबह करीब सात बजे एक हृदयविदारक दुर्घटना हुई। एक पिता अपने 10 साल के बेटे को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कैब ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 45 वर्षीय दीपक कुमार परिवार के साथ सरहोल गांव में रहते है। बुधवार सुबह दीपक अपने दस साल के बेटे को स्कूटी पर सोहना रोड स्थित स्कूल में छोड़ने जा रहे थे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इफको चौक के पास सवा सात बजे जब पहुंचे तभी दिल्ली की तरफ से आई तेज रफ्तार कैब ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी,टक्कर लगते ही बेटा और पिता दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.