रामपुर, अप्रैल 9 -- रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आगापुर निवासी ओमवती का कहना है कि बुधवार को गांव की ही दीपक उसके बेटे विजयपाल को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। देर शाम जब बेटा विजयपाल घर आया तो वह शराब के नशे में था। जिस पर ओमवती ने विरोध करते हुए दीपक को डांटा और शराब पिलाने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर दीपक भड़क गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। बेटे ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा। भीड़ बढ़ने पर धमकी देता हुआ फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...