बागपत, जून 21 -- बागपत/चांदीनगर। चांदीनगर का खैला गांव शनिवार को सनसनीखेज वारदात से दहल उठा। शनिवार दोपहर एक युवक ने अपने तीन साल के बेटे के सामने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा कि मृतका बेटे को बेंगलुरु ले जाना चाहती थी, जबकि पति, बेटे को अपने पास रखने की जिद पर अड़ा था। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को कॉल कर हत्या की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। खैला गांव निवासी राहुल ने करीब छह साल पहले बिजनौर निवासी मनीषा के साथ हरिद्वार में प्रेम विवाह किया था। तब दोनों हरिद्वार की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम विवाह करने के बाद राहुल और मनीषा खैला गांव में रहने लगे। करीब दो साल तक गांव में रहने के बाद दोनों दिल्ली जाकर...