बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला; हमले में 3 लोग घायल, गांव में पसरी दहशत
संवाददाता, मई 21 -- बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के तेलियनपुरवा गांव में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने एक महिला, उसके पांच वर्षीय बेटे और एक युवक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक बरखड़िया के मजरे तेलियनपुरवा गांव निवासी मीना अपने पांच वर्षीय बेटे मोहित के साथ सुबह खेत की ओर जा रही थी। तभी गन्ने के खेत से अचानक निकले तेंदुए ने मोहित पर हमला कर दिया। बेटे को बचाने के लिए मीना तेंदुए से भिड़ गई और करीब 10 मिनट तक संघर्ष करती रही। इस दौरान तेंदुए ने मीना को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान पास में मौजूद उमेश नामक युवक भी तेंदुए की चपेट में आ गया। तेंदुए ने उसके सिर और गर्दन पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.