गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में जालसाजों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक महिला को फोन पर इतना भयभीत कर दिया कि उसने अपने बेटे को फांसी से बचाने के लिए सवा लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बेटा घर पहुंचा तो फर्जीवाड़े का पता चला, जिसके बाद कविनगर थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोविंदपुरम के गंगापुरम में रहने वाले सूरज का कहना है कि 29 नवंबर की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनकी मां के पास दो अज्ञात नंबरों से कॉल आने लगी। इसके बाद व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि मां से कहा कि उनका बेटा सूरज पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी ने उनकी मां को धमकाते हुए कहा कि अगर उन्होंने तुरंत रुपये नहीं भेजे तो उनके बेटे को फांसी पर चढ़ा दिया जाएगा। अचानक मिली उस भयावह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.