बेटे को पीटकर घायल करने में रिपोर्ट
रामपुर, जून 10 -- टांडा। महिला के पुत्र को चार लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की मां ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर कलां निवासी बब्बो मंगलवार को अपने घर पर बेटे के साथ अकेली थी। इस दौरान लालपुर कलां निवासी कासिम, शमशाद, इरशाद, दिलशाद आए और नाबालिग बेटे को घर में घुसकर लाठी डंडों से मारा पीटा। बाद में अपने घर ले गए और वहां भी मारा। पीड़िता ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.