कोडरमा, फरवरी 4 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत अंतर्गत चुनाडीह मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चुनाडीह निवासी अनूक कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, अनूक कुमार अपने पुत्र की परीक्षा दिलवाने के लिए कोलकाता से अपने पैतृक गांव चुनाडीह लौट रहे थे। इसी दौरान माधोपुर मोड़ से कुछ दूरी आगे चुनाडीह जाने वाली सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने घायल अवस्था में अनूक कुमार को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सतगावां पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई...