बरेली, दिसम्बर 23 -- बरेली। जोगीनवादा निवासी जिबरान के मुताबिक छह दिसंबर की शाम वह अपने बेटे अरहान को लेकर दवा लेने जा रहे थे। जब वह खेड़ा चौराहा, पर पहुंचे तो दिलशाद, गुड्डू, इशहाक, फैजान और नईम ने उन्हें घेरकर लात-घूंसों पीटा और गले में अंगोछा कसकर हत्या की कोशिश की। उनके साथ मौजूद चार वर्षीय बेटे को नाली में फेंक दिया। राहगीरों ने उन्हें छुड़ाकर बेटे को नाली से निकाला। इस मामले में उन्होंने थाना बारादरी में शिकायत दी तो पुलिस ने एक आरोपी का चालान कर दिया लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी। इस पर उन्होने एसएसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.