झांसी, अप्रैल 14 -- झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत राजगढ़ में बेटे को जन्म देने के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद मायके वाले आक्रोशित हो गए। उन्होंने ससुरालियो पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। झांसी के भट्टागांव की रहने वाली काजल (21) की शादी बीते साल 21 अप्रैल को राजगढ़ निवासी आफताब खान के साथ हुई थी। काजल गर्भवती थी। बीती 8 अप्रैल को उसके प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ऑपरेशन से एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन, इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पति आफताब ने बताया कि काजल की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे 10 अप्रैल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे ग्वालियर भेज दिया। वहां उसका इलाज चला। सोमवार को उसकी मौत हो गई। जैसे ही ...