लखनऊ, अप्रैल 1 -- यूपी कैडर के 2023 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने काम न मिलने से नाराज होकर मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इस मामले में उनके पिता ने कहा कि उनके बेटे को काम नहीं दिया जा रहा था, जबकि वह देशभक्त, ईमानदार और मेहनती अधिकारी हैं। शासन प्रशासन के लिए गोली भी खाई। उनके पिता कहा कि रिंकू सिंह राही ने साल 2009 में समाज कल्याण अधिकारी रहते हुए मुजफ्फरनगर में करीब 100 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किया था। उस दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी एक आंख और जबड़ा चला गया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। गंभीर परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने मेहनत जारी रखी और वर्ष 2023 में IAS बने। अपने बेटे पर गर्व है और वह जो भी फैसला लेता है, देशहित में लेता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार साधारण जीवन जीता है और आज भी मेहनत के दम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.