नई दिल्ली, मार्च 20 -- उत्तरी कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल से बेहद दर्दनाक घटना सामनेआई है। यहां अस्पताल की लिफ्ट में कथित तौर पर फंस जाने के बाद एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 40 वर्ष की आयु के आसपास के उस व्यक्ति को जब आपातकालीन इकाई में लाया गया तो उसकी नाक से खून बह रहा था। मृतक का नाम अरूप बैनर्जी बताया गया है। दम दम क्षेत्र के रहने वाले मृतक के परिवार वालों ने दावा किया कि वह अपने चार वर्षीय बेटे को आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के लिए लाए थे। आरोप है कि ट्रॉमा केयर यूनिट में वह अपनी पत्नी के साथ लिफ्ट में फंस गए, जब लिफ्ट अचानक खराब हो गई। परिवार ने यह भी दावा किया कि लिफ्ट में कोई लिफ्टमैन मौजूद नहीं था। यह भी पढ़ें- बंगाल को मिलेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.