नई दिल्ली, फरवरी 5 -- बिहार के बेतिया में कलियुगी बेटे से अपमानित एक मां ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि गांव में सनसनी फैल गई। गौनाहा के सिठी जगरनाथपुर निवासी योगेन्द्र माझी की पत्नी संभा देवी (40) ने बुधवार की देर शाम फांसी लगा आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के अनुसार संभा देवी के बड़े पुत्र बासुदेव कुमार ने बाइक की चाभी नहीं देने पर संभा पर हाथ चला दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में यूडी केस दर्ज की गई है। बेटे के हाथ छोड़ने से संभा देवी इतनी तकलीफ में आ गई कि खुद को समाप्त कर लिया। बुधवार की शाम में वह घर से रस्सी लेकर निकली और गुरुवार को घर से तीन किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका हुआ उनका शव मिला। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि संभा देवी ने आत्महत्या की है। उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.