प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- प्रतापगढ़। जिला जेल में दिसंबर 2025 से निरुद्ध एक बंदी की हालत अचानक शनिवार रात बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे कड़ी निगरानी में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अंतू के चौबेपुर का 45 वर्षीय बाबूलाल अपने ही बेटे की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। आरोप है कि उसने गांव में आयोजित कार्यक्रम से अपने 10 वर्ष बेटे को किनारे ले जाकर जमीन पर पटककर मार दिया था। उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को हत्या में फंसाने के लिए हत्या की थी। जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी का कहना है कि बंदी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.