बेटे के हत्यारों को फांसी की सजा चाहते थे बलराम केडिया
भागलपुर, सितम्बर 2 -- भागलपुर। रौनक केडिया हत्याकांड में अभियुक्तों को मिली सजा से उसके पिता बलराम केडिया संतुष्ट नहीं हैं। बलराम केडिया का कहना है कि वह बेटों के हत्यारे के लिए फांसी की सजा चाहते थे। जरूरत पड़ने पर ऊपर कोर्ट जाने की बात भी उन्होंने कही। बलराम का कहना है कि दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी रौनक की मां हमेशा उसे याद करके परेशान रहती है। बलराम का कहना है कि अभी भी रौनक के लिए परिवार के सदस्य उनके पास आकर रोते हैं पर वे किसके पास जाकर अपना दुख जताएंगे। गौरतलब है कि रौनक हत्याकांड में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास और एक को आर्म्स एक्ट में सजा हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.