बेटे के साले और सास पर लगाया चाकू मारने का आरोप
मेरठ, मई 31 -- नगर पंचायत लावड़ के मोहल्ला मनिहारान निवासी व्यक्ति ने बेटे की सास और साले पर मारपीट और चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना इंचौली पर दी तहरीर में मोहल्ला मनिहारान निवासी अमरीश ने बताया कि 14 मई को वह अपने बेटे गौरव के साथ घर पर मौजूद था। इस दौरान उसके बेटे गौरव का साला मनीष और सास रश्मि घर में घुस आए। घर में घुंसते ही सास और साले ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी और बीच बचाव को आए परिवार के लोगों के साथ भी आरोपी सास साले ने अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके बेटे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिय। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। चौकी इंचार्ज कुमार गौरव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच कर विधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.