सिद्धार्थ, अप्रैल 19 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा थाने के बाहर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 65 वर्षीय वृद्ध अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद उसके बेटे ने आस पड़ोस के लोगों की मदद से उसे तत्काल इटवा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बेनीपुर उर्फ पुरैना निवासी रामनेवास पुत्र मिठ्ठू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामनेवास का अपने सगे भतीजे के साथ घरेलू जमीन पर निर्माण को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी। रामनेवास अपने बेटे जीतेन्द्र के साथ इसकी शिकायत दर्ज कराने इटवा थाने पर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह थाने के बाहर पहुंचा, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.