हमीरपुर, नवम्बर 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। बेटे संग एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार देर रात बाइक से निकली मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की बहू ने देवर पर ही सास की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि वृद्धा चलती बाइक से गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौदहा कस्बे के बांकी तलैया वार्ड नंबर एक निवासी 60 वर्षीय बुधिया अपने 24 वर्षीय अविवाहित बेटे करन के साथ रहती है। दूसरा बेटा रामबाबू अलग मकान में रहता है। करन कपड़े की दुकान में काम करने के साथ ही राजमिस्त्री है। रामबाबू की पत्नी चंदा ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास करन मां को अपने दुकान मालिक के घर में चल रहे किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर ले गया था। थोड़ी देर बाद उसे उसकी ननद...