बेटे के साथ रिश्तेदारी में जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत
महाराजगंज, मई 14 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम लेदी के पास बुधवार को एक हादसा हो गया। अपने बेटे के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही एक महिला बाइक से गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।निचलौल पुलिस को सीएचसी निचलौल से सूचना मिली कि एक महिला कैरी (52 ) पत्नी मोहर्रम निवासी ग्राम सकरदिनही तिलवारी थाना निचलौल को मृत अवस्था में लाया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतका का लड़का मंदीप उसको बाइक पर बैठाकर अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। इस दौरान ग्राम लेदी थाना निचलौल में बाइक से गिरने से महिला को गंभीर रूप से चोट लग गई। उसे तत्काल निचलौल सामुदायिक स्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.