अल्मोड़ा, मार्च 23 -- अल्मोड़ा। राजपुरा भ्यारखोला निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। रेनू नामक महिला का कहना है उनका बेटा बाजार गया था। इस दौरान वाल्मीकि मंदिर के पास अंकित कुमार ने बेटे के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इससे बेटे को गंभीर चोट आ गई। महिला ने कार्रवाई की मांग की है। मामले में कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...