प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। रिश्तेदारी से बेटे के साथ घर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव निवासी 47 वर्षीय अनिल कुमारी शनिवार को अपने बेटे सत्यम सिंह के साथ रिश्तेदारी पट्टी गई थी। देर शाम बाइक से घर लौटते समय अपने गांव से पहले तिवारीपुर पीपल के पेड़ के पास अचानक सत्यम की बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर बैठी उसकी मां अनिल कुमारी सड़क के किनारे गड्ढे में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर से गुजर रहे एसओ अभिषेक सिरोही उसे सीएचसी संडवा चंद्रिका ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। बगैर पोस्टमार्टम कराए शव घर लेकर घर चले गए। एसओ ने बताया कि बाइक से गिरकर महिला की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.