कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर, संवाददाता। गोविंद नगर में बहू की शिकायत पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजन को पीट दिया। आरोप है कि पिटाई के कारण महिला के ससुर की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। गोविंद नगर कच्ची बस्ती निवासी 65 वर्षीय राजाराम मजदूर थे। परिवार में पत्नी रामदेवी, बेटे रोशन, रंजीत, प्रेम व बेटी पूनम हैं। रंजीत ने बताया कि भाई रोशन शराब का लती है। शुक्रवार रात उसकी पत्नी पूजा से विवाद हो गया। आरोप है कि पहले पूजा ने भाई के साथ मारपीट की। उसके बाद इलाके में रहने वाले मायके वालों को बुला लिया। जिन लोगों ने भाई समेत मां-पिता और उन पर भी चूल्हे की जलती हुई लकड़ी व ईंट से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपितों ने पिता के सीने पर लात-घूंसे मारे। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.