बेटे के शव को देख फफक पड़े पिता
बांका, अगस्त 17 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क पर सतलेटवा के समीप रविवार को बाइक सवार दो कांवरिया बम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक कांवरिया बम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- बाइक दुर्घटना में एक कांवरिया युवक की मौत, एक घायल घटनास्थल पर पुलिस स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सुईया पुलिस ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी कटोरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक कांवरिया को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल कांवरिया का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के पिता दुर्गेश सिन्हा और घायल कांवरिया के पिता संतोष मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.