बुलंदशहर, मई 17 -- UP News: यूपी के बुलंदशहर में एक मां ने अपने नाबालिग बेटे की हत्या के मामले में करीब आठ साल तक अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ी और आखिरकार आरोपियों को सजा दिलाई। मामला अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के रूढ़ बांगर गांव का है। जहां 17 साल के जोगेंद्र की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को नीम के पेड़ पर लटका दिया गया था। पुलिस ने भी कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया था। अब अदालत ने चारों दोषियों को उम्रकैद और एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रवेंद्र सिंह लोधी के मुताबिक, 10 जुलाई 2016 को रूढ़ बांगर गांव में जोगेंद्र पुत्र सत्यदेव का शव नीम के पेड़ से लटका मिला था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। जोगेंद्र के पिता सत्यदेव ने आरोप लगाया था कि कुछ समय पहले जोगेंद्र की बाइक से टक्कर लगने पर प...