भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। हबीबपुर थाना क्षेत्र के करोड़ी बाजार निवासी प्रमोद कुमार चौधरी का आठ वर्षीय पुत्र मंयक कुमार बीते 24 जून की सुबह छह बजे अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने बताया कि मंयक स्कूल जाने के डर से घर से निकल गया है। इस मामले में सनहा दर्ज कर हबीबपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन और बच्चे को खोज में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...