पीलीभीत, अप्रैल 16 -- पूरनपुर/माधोटांडा। कक्षा छह में फेल हुए बेटे की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने की मांग पर दलित महिला से अभद्रता करने का आरोप शिक्षिका पर लगा है। आरोप है कि जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर शिक्षिका ने छात्र की ड्रेस उतरवाकर उससे किताबें छीन लीं और भगा दिया। महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर शिकायत की है। तहसील क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर कलां की सत्यवती पत्नी विजयपाल ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि उनके बेटे नितेश ने माधोटांडा के एक हॉस्टल स्कूल में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कक्षा छह में प्रवेश लिया था। वार्षिक परीक्षा में उनका बेटा फेल हो गया। सत्यवती का आरोप है कि उनके बेटे को स्कूल प्रबंधन ने फेल किया है। उन्होंने स्कूल पहुंचकर बेटे के फेल होने का कारण पूछते हुए उत्तर पुस्तिकाओं का फिर से मूल्यांकन करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.