बेटे के पास पटाखे फोड़ रहा था नाबालिग, पिता ने कर दी पीट-पीटकर हत्या
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- दिल्ली के आनंद पर्बत इलाके में पटाखे फोड़ने के विवाद पर एक शख्स ने नाबालिग की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नाबालिग उस शख्स के बेटे के पास पटाखे फोड़ रहा था। इस बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पीट-पीटकर नाबालिग की हत्या कर दी। घटना बलजीत नगर की पंजाबी बस्ती की है। पीड़ित एक अन्य नाबालिग के पास पटाखे फोड़ रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उनमे से एक के पिता अंदर से लोने की रॉड लेकर आ गए और पटाखे फोड़ने वाले नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मारपीट के दौरान नाबालिग गंभीर तौर पर घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस फिलहाल ये पता लगाने में जुटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.