कन्नौज, मई 22 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में गिल्ली-डंडा खेलते समय बिजली के करंट की चपेट में आकर 9 वर्षीय मासूम आर्यन की मौत के मामले में फरार चल रहे आरोपी सलमान ने आखिरकार गुरुवार को कोर्ट में अपने वकील के माध्यम से चुपचाप आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के आत्मसमर्पण की खबर मिलते ही गांव में पूरे दिन इस मामले को लेकर चर्चाओं का माहौल बना रहा। वहीं पुलिस को भी चकमा देने में आरोपी कामयाब रहा और गुपचुप तरीके सरेंडर कर दिया। गौरतलब है कि श्यामपुर गांव में सोमवार मासूम आर्यन खेलते-खेलते आरोपी सलमान के मकान के पास पहुंच गया था, जहां सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर फैलाई गई बिजली के नंगे तारों की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही गांव में भारी आक्रोश व्याप्त था और परिजन लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की मां...