नोएडा, मई 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक्सपो मार्ट सेंटर के समीप पार्क में पेड़ से लटके मिले युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मां ने दुकानदार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवक की मां ने नॉलेज पार्क थाने में लिखित तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक महोबा निवासी शिवम की मां सावित्री का कहना है कि उसका बेटा रामपुर स्थित दुकान पर काम करता था। शिवम 24 मई को दुकान से घर लौटा तो वह बेहद डरा हुआ था। पूछने पर उसने बताया कि दुकान मालिक ने उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाया है। आरोपी ने मारपीट की, उसका मोबाइल फोन और बाइक जबरन छीन ली। यह भी पढ़ें- झारखंड में बॉयफ्रेंड पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की ने दी जान, छोड़कर गई सुसाइड नोट आरोप है कि शिवम ने दुकान मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की। महिला ने इस मामले में कार्र...