एटा, अप्रैल 23 -- बेटे के इलाज के लिए बैग में रखे हजारों की नकदी पार कर दी। पीड़ित ने गांव की ही महिला पर रुपये निकालने की आशंका जताई है। पुलिस कार्रवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत की गई। शिकायत के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। थाना मलावन के गांव नगला दयाराम निवासी नंदकिशोर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटा पीयूष 15 अप्रैल की रोजाना की तरह कुंवर मनोहर सिंह इण्टर कॉलेज पुरावं आसपुर साइकिल से पढ़ने जा रहा था। मधूपुरा हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रहे छोटा हाथी ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया था। 17 अप्रैल को पत्नी से कहकर बैग में रखे 72 हजार रुपये निकलवाएं। पत्नी ने बैग निकाल कर बरामदे में पड़ी चारपाई पर रख दिया। भतीजे का फोन आया पीयूष की हालत बिगड़ रही है, रुपये लेकर जल्दी आओ। आरोप...