मेरठ, जनवरी 28 -- कंकरखेड़ा स्थित सैनिक विहार कॉलोनी निवासी एक बीएसएफ जवान ने अपने बेटे की हत्या का खुलासा न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। जवान ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और बेटे के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। पीड़ित दीपक कुमार वर्तमान में त्रिपुरा में बीएसएफ में तैनात है। बताया कि लगभग दो महीने पहले 1 दिसंबर को उनके 13 वर्षीय बेटे लक्ष्य का शव घर में मिला था। घटना को दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस अभी तक हत्या का खुलासा नहीं कर पाई है। आरोप है कि जब वह थाने में जाते हैं तो थाना प्रभारी उनके साथ अभद्रता करते हैं और वापस भेज देता है। उन्होंने प्रार्थना पत्र में स्पष्ट किया है कि यदि 30 जनवरी तक उनके बेटे की हत्या का खुलासा नहीं हुआ तो वह एसएसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेंगे। एसएसपी का...