पूर्णिया, फरवरी 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बहुचर्चित व्यवसायी सूरज बिहारी की हत्या का सदमा उनके पिता जवाहर यादव (उम्र 60 साल) बर्दाश्त नहीं कर सके। शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। बताया गया कि सुबह उन्हें सदर थाना के खुश्कीबाग स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ा था। परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनका निधन हो गया। हाल में वे सूरज बिहारी का अस्थि विसर्जन कर हृषिकेश से लौटे थे। दस दिनों के भीतर दो मुख्य सदस्यों की मौत से उनका परिवार टूट गया है। साथ ही उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है। गौरतलब है कि जवाहर यादव के बड़े बेटे सूरज बिहारी की हत्या 27 जनवरी को बदमाशों ने गोली मारकर कर दी थी। बदमाशों ने छोटी सी बात को लेकर सूरज पर तीन गोलियां दागीं थी। दिन दहाड़े हुई इस घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि बेटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.